सरायपाली नगरपालिका में अविश्वास प्रस्ताव पास, कांग्रेस के हा... - CG Sandesh

सरायपाली नगरपालिका में अविश्वास प्रस्ताव पास, कांग्रेस के हाथ से निकली नपा अध्यक्ष की कुर्सी

सरायपाली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए अविश्वास पारित हो गया है. भाजपा पार्षदों द्वारा कलेक्टर को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव आवेदन पर 26 दिसम्बर को सरायपाली नगर पालिका के 15 पार्षदों ने मतदान किया. अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 मत पड़े जबकि तीन विपक्ष मंा पड़े. इस प्रकार बहुमत के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ. पूर्व में भी सरायपाली नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था लेकिन कांग्रेस सत्ता में थी इस वजह से सरकार के दबाव में अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं हो पाया था.

सरकार बदलने के बाद पार्षद एकजुट हुए और 26 दिसम्बर को मतदान किया, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के साथ पारित हुआ. जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि नपा अध्यक्ष अमृत पटेल के कार्यकाल में नगर का विकास पूरी तरह ठप्प हो गया था. पूरा नगर कचरे की ढेर के समान था. मूलभूत सुविधाएं लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रही थी और भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया था. जिसको लेकर लगातार आवाज उठाया जा रहा था. अब जैसे ही नए अध्यक्ष के साथ नई बॉडी का गठन होगा पूरे भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. नगर में किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होगी. सभी को मूलभूत सुविधाएं जो उनका अधिकार है मिलेगी.

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद नगर पालिका से जयस्तंभ चौक तक आतिशबाजी कर भाजपा पार्षदों, पदाधिकारी और नेताओं ने जनता का अभिवादन करते हुए सभी को धन्यवाद दिया और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें