ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत - CG Sandesh

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

आरंग के ग्राम गुल्लू के पास सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार पल्सर बाइक और ट्रक में जोरदार भिडंत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक आरंग से समोदा जा रहा था, इसी दौरान खरोरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया. हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयानक की युवक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं बाइक के भी परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है. मृतक युवक का नाम पंकज ध्रुव पिता कैलाश ध्रुव ग्राम समोदा निवासी बताया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें