सरायपाली : धान बेचने की बात पर हुई मारपीट - CG Sandesh

सरायपाली : धान बेचने की बात पर हुई मारपीट

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभांठा में दो भाईयों में धान बेचने की बात पर विवाद होने पर छोटे भाई ने मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. ग्राम दर्राभांठा निवासी मोतीलाल चौधरी ने पुलिस को बताया की 22 दिसम्बर को शाम करीब 6 बजे उसका छोटा भाई वासुदेव धान बेचने के लिए टोकन कटवाने के बारे में पूछा.

मोतीलाल ने रविवार को टोकन कटेगा कहा तो वासुदेव बोला - इस साल मैं अपना धान ज्यादा बेचूंगा. मोतीलाल ने उसे कहा कि धान बराबर बेचेंगे. इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया. वासुदेव अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ घुसे से मोतीलाल के साथ मारपीट किया, जिससे उसे चोटे आई है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी वासुदेव चौधरी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें