CG CRIME NEWS : झाड़-फूंक के आड़ में 19 वर्षीय युवती से रेप, प... - CG Sandesh

CG CRIME NEWS : झाड़-फूंक के आड़ में 19 वर्षीय युवती से रेप, पुलिस ने बाबा को किया गिरफ्तार

कवर्धा : कवर्धा। झाड़-फूंक की आड़ में एक बाबा ने 19 वर्षीय युवती से रेप किया है. युवती के परिजनों ने सिटी कोतवाली थाना में इस मामले की शिकायत की. मामले को गंभीर से लेते हुए आरोपी बाबा कृष्णा जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.


दरसअल, पीड़ित युवती राजनांदगांव जिले की रहने वाली है. कई दिनों से युवती के सिर में दर्द हो रहा था. इलाज कराने के बावजूद भी सिर का दर्द ठीक नहीं हो रहा था. वहीं युवती को झाड़ फूंक करने वाले एक बाबा के बारे में जानकारी मिली तो पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाबा के पास पहुंची. जहां आरोपी बाबा युवती को एक कमरे में ले गया. जहां बाबा ने युवती को एक गिलास पानी पिलाया. उसके बाद युवती बेहोश हो गई. जिसके बाद कृष्णा जायसवाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

दो घंटे बाद युवती को होश आया तो उसके कपड़े बिखरे हुए थे. जहां युवती को आशंका हुई कि उसके साथ बाबा ने बेहोशी की हालत में अनाचार किया है. आनन-फानन में युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. जहां परिवार के सदस्यों ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी और उसके बाद आरोपी बाबा के खिलाफ़ मामला दर्ज कराया.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें