डीएपी की कालाबाजारी को लेकर किसान नेता योगेश तिवारी ने दोषिय... - CG Sandesh

डीएपी की कालाबाजारी को लेकर किसान नेता योगेश तिवारी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

बेमेतरा !   जिले में डीएपी की तस्करी को लेकर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गौरतलाप हो कि सोमवार को बेमेतरा शहर के नवागढ़ मार्ग पर एक मालावाहक से 600 बोरी डीएपी बरामद किया गया। इसकी जानकारी पुलिस व कृषि विभाग के अधिकारियों को दी गई।

डिलीवरी से संबंधित पर्ची की जांच करने पर स्थानीय फार्म पर डीएपी की सप्लाई की जानी थी, जबकि संबंधित व्यक्ति भुवनेश्वर चंद्राकर के अनुसार वह कृषि से संबंधित कोई भी कार्य नहीं करता है। ऐसी स्थिति में उसे झूठे केस में फंसाने के लिए इस तरह का कृत्य किया जा रहा है। उसने स्वयं पुलिस को डीएपी तस्करी की सूचना दी थी, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 



थाना प्रभारी अजय सिंह के अनुसार ट्रांसपोर्टर व सप्लायर की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनसे स्थानीय स्तर पर खाद की आपूर्ति किस फॉर्म को की जा रही थी इसकी पुष्ट जानकारी मिले। उल्लेखनीय है कि यह खाद से भरा हुआ मालवाहक मध्य प्रदेश से बेमेतरा की ओर आया हुआ था।

दोषियों पर की जाए कड़ी कार्रवाई

 

किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि डीएपी तस्करी की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे। कृषि विभाग व पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि जिले के सीधे-साधे किसानों के साथ धोखा ना हो सके। डिमांड अधिक और आपूर्ति कम होने के कारण हर साल डीएपी की तस्करी की लगातार शिकायत मिलती रहती है। यहां गुपचुप तरीके से दीगर प्रदेश से डीएपी मंगा कर खपाई जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें