NH पर गलत तरीके से वाहन चलाने वाले पर न्यायालय ने लगाया 2 हज... - CG Sandesh

NH पर गलत तरीके से वाहन चलाने वाले पर न्यायालय ने लगाया 2 हजार का जुर्माना

  भिलाई । राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसने गलत तरीके से दोपहिया वाहन चलाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ। यातायात पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर संज्ञान लिया। उन्होंने आरोपी वाहन चालक को बुलाया। उसके बाद उसको सक्षम न्यायालय में पेश किया गया। जहां से माननीय अदालत ने 2 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस ने उसके परिजनों को भी ऐसा न करने की समझाइश दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग राम गोपाल गर्ग के दिये गये निर्देश में एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात संबंधी सुझाव एवं यातायात संबंधी शिकायत होने पर हेल्पलाईन नंबर 9479192029 आम नागरिकों के लिए जारी किया गया है। इसमें प्राप्त शिकायत पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।



 हाइवे पर दोपहिया चालक का वीडियो वॉयरल

इसी प्रकार एक मोटर साइकिल सीजी 07 एलपी 4222 पर एक लडके द्वारा गलत तरीके से बैठाकर लापरवाहीपूर्वक नेशनल हाईवे मार्ग में वाहन चलाते वीडियो वॉयरल हुआ। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उक्त वाहन पर तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।

  यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर वाहन मालिक को यातायात मुख्यालय नेहरू नगर बुलाया । इस पर वाहन मालिक को वीडियों दिखाने पर वाहन मालिक ने तस्लीम किया कि यह लडका उसका छोटा भाई है। जो किसी कार्य से मोटर साइकिल लेकर भिलाई 03 गया था ।

इस पर उक्त लडके एवं उसके परिजन को यातायात मुख्यालय बुलाकर समझाईश दी गई और अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय प्रस्तुत किया गया। उस पर न्यायालय ने मोटर व्हीकट एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 2000/-रूपये अर्थदण्ड से दंडित किया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें