शहर के कचरा संग्रहण स्थल के पास जिंदा नवजात बच्चा मिलने से इ... - CG Sandesh

शहर के कचरा संग्रहण स्थल के पास जिंदा नवजात बच्चा मिलने से इलाके में हड़कंप, नवजात की मौत के बाद जांच शुरू

कोरबा: शहर के कचरा संग्रहण के पास जिंदा नवजात बच्चा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. नवजात की रोने की आवाज सुनकर राहगीर की नजर उस बच्चे पर पड़ी. राहगीर ने नवजात बच्चे को मातृछाया के पालना घर के झूले में छोड़ा. इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई.


आसपास रहने वाले लोगों की काली करतूत होने की आशंका जताई जा रही है. सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि नवजात के वारिश की खोज की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें