पिथौरा : सार्वजनिक नल से पानी भरने की बात को लेकर बाप-बेटे के साथ मारपीट
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतुंगा में बने सार्वजनिक नल से पानी भरने की बात को लेकर बाप-बेटे के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम बरतुंगा निवासी रामलाल रात्रे ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 16 दिसम्बर को सुबह 7 बजे गांव के पंचराम पटेल ने गांव में बने सार्वजनिक नल से पानी भरने की बात को लेकर रामलाल और उसके लडके हेमकुमार के साथ अश्लील गाली गलौजकर मारपीट की. मारपीट से दोनों को चोट आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पंचराम पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें