महासमुंद : स्कूल- कॉलेज में सायबर फ्रॉड जागरूकता अभियान चलाय... - CG Sandesh

महासमुंद : स्कूल- कॉलेज में सायबर फ्रॉड जागरूकता अभियान चलाया गया

छात्राओं एवं बालिकाओं को महिला संबंधित अधिकार एवं कानून के संबंध में जागरूकता

छात्र-छात्राओ को स्वास्थ शरीर एवं अपराध मुक्त समाज बनाने हेतु जागरूकता

गुम/चोरी मोबाईल हेतु बनाये CEIR पोर्टल के सम्बन्ध मे जानकारी
             
महसमुन्द पुलिस कप्तान धर्मेंद्र सिंह के दिशानिर्देश में स्कूल काॅलजो में लगातार साइबर अपराध एवं बालक बालिकाओं महिला संबंधी विषयों पर जागरूकता के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरेपुन्जे एवं उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) सारिका वैद्य् के मार्गदर्शन में आज इंडियन कॉलेज एजुकेशन बेलसोडा जिला महासमुंद साइबर काईम जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया जिसमें महिला प्रधान आरक्षक सुचित्रा विदानी बीएड डीएड के छात्र छात्राओं को साइबर जानकारी व सीआईआर पोर्टल (ceir.gov.in) के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल को आसानी से ट्रेंस करने /शिकयत् दर्ज् संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। 

अपराध से संबंधित जानकारी दी गई साथ ही साथ महिला आरक्षक अन्नु भोई एवं विशेष आरक्षक मनोज डड़सेना के द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता नशा खोरी से नुकसान एवं साइबर अपराध से अपने और अपने परिवार को कैसे बचायें। बच्चे इस देश के भविष्य हैं बच्चे अपना भविष्य अच्छी शिक्षा अनुशासन मेहनत और लगन से अपना भविष्य बनाये। देश राज्य नाम रोशन करे।बालक बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया। किसी भी महिला बालक बालिकाओं के साथ अपराध घटित होने पर आरोपी के खिलाफ सबूत इकट्ठा करके तत्काल शिकायत करें। बिना किसी डर के स्थानीय पुलिस से निर्भीक सम्पर्क करने बताया गया। जिसमें की प्राचार्य, डॉ एस चन्दाकर एवं उपस्थित शिक्षकगणों के सहयोग से साइबर काईम जागरूकता अभियान महिला अपराध बालक बालिकाओं शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना अपराध को किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें