तुमगांव : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल
तुमगांव थाना क्षेत्र के लाल बंगला के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के ग्राम गिधपुरी निवासी रोमन ध्रुव 14 दिसम्बर को अपनी पत्नी खिलेश्वरी ध्रुव एवं 1 वर्षीय पुत्री के साथ अपने भाई के मोटरसायकल क्रं. CG 22 T 1597 में ग्राम परसटटी से वापस अपने गांव गिधपुरी जा रहे थे. इसी दौरान तुमगांव-महासमुंद रोड़ लाल बंगला के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रं. CG 04 NG 7714 के चालक ने अपने मोटरसायकल को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया. हादसे में पति-पत्नी को चोटे आई है. उनकी पुत्री को कोई चोट खरोंच नहीं लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें