दूसरी लड़की से शादी रचाने के लिए प्रेमिका को उतारा मौत के घाट... - CG Sandesh

दूसरी लड़की से शादी रचाने के लिए प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, मिलने बुलाकर कार से रौंदा, चढ़ा पुलिस के हत्थे

बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दूसरी लड़की से शादी करने के लिए एक युवक ने अपनी प्रेमिका को दर्दनाक मौत दे दी। आरोपी ने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया और फिर कार से कुचल दिया। इसके बाद बड़े आराम से 9 दिन बाद दूसरी लड़की से शादी कर ली। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

हादसे से नहीं हत्या से गई जान

जानकारी के अनुसार, पुलिस को 19 नवंबर को अंबिकापुर-गढ़वा मुख्यमार्ग में बलरामपुर के अंवराझरिया के पास 23 साल की युवती का शव मिला था। युवती की पहचान अंबिकापुर में गांधीनगर क्षेत्र के ग्राम सपना निवासी पूजा देवांगन (23) के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्ट्या पूजा की मौत सड़क हादसे में हुई पता चला। लेकिन मामले की जांच करने पर ये मामला हत्या का निकला।

 

 

आरोपी ने पुलिस को बताई मनगढ़त कहानी

रामानुजगंज के ग्रामीण बैंक में कार्यरत अजीत पाठक से पूजा का प्रेम संबंध था। अजीत पाठक ने प्रेमिका को उस दिन मिलने बुलाया था। इतनी बात चलते ही पुलिस ने अजीत पाठक को पूछताछ के लिए बुलाया। जिसके बाद आरोपी युवक ने कहानी बनाकर पुलिस को गुमराह किया। और प्रेमिका का गाड़ी से गिरना बताया। जिसके बाद पुलिस ने आगे जांच की जिसमें मामले का खुलासा होता गया।

CCTV फुटेज से पता चला सच

मामले में आगे की जांच कर रही पुलिस को धीरे-धीरे सुराग मिलते गए। पुलिस ने अजीत पाठक के बयान के बाद उसके घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज निकलवाया। जिसमें घटना के पहले वह काले रंग के कार में निकला था और उसी से लौटा। इसके बाद एक बार फिर आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। जहां आरोपी युवक ने सच बताया।

दूसरे से करनी थी शादी तो मार दिया

आरोपी अजीत ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर को परिजनों ने तय कर दी थी। जिसके लिए उसकी प्रेमिका पूजा मना कर रही थी। जिसपर उसने अपनी प्रेमिका को मौत की नींद सुला दी। इसके बाद देखने लौटा कि पूजा की मौत हुई है या नहीं। पूजा को मरा हुआ पाकर एक अन्य ट्रक चालक की मदद से शव को सड़क किनारे किया।

ऐसे पकड़ाया आरोपी

पूजा की हत्या के बाद आरोपी अजीत ने 28 नवंबर को दूसरे से शादी कर ली। पुलिस को आरोपी के मोबाइल की चैट हिस्ट्री और कॉल हिस्ट्री से पता चला कि आरोपी ने पूजा को खुद बुलाया था। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी अजीत (30) निवासी यमुनानगर औरंगाबाद, बिहरार को गिरफ्तार कर लिया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें