महिला को उठी प्रसव पीड़ा तो डॉक्टरों ने किया डिलीवरी कराने से... - CG Sandesh

महिला को उठी प्रसव पीड़ा तो डॉक्टरों ने किया डिलीवरी कराने से इनकार, मौत

कोरबा : कोरबा में समय पर सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ठीक वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। सही समय पर उपचार नहीं मिलने से उसके साथ ही कोख में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। मामला ग्राम कनकी का है, जहां रहने वाली महिला सति बाई को प्रसव पीड़ा उठी।


स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने डिलीवरी कराने से हाथ खड़े कर दिए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद सरकारी एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण सति बाई को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। बावजूद इसके महिला की मौत हो गई।

दरअसल, कोरबा जिले के ग्राम कनकी में रहने वाली एक गर्भवती महिला को सही समय पर अस्पताल में उपचार नहीं मिल पाया। वक्त पर ईलाज नहीं मिल पाने के कारण अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। महिला के मौत के पीछे की मुख्य वजह सही समय पर एंबुलेंस का लाभ नहीं मिल पाने को बताया जा रहा है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें