नाबालिग से अनाचार का आरोपी अरेस्ट - CG Sandesh

नाबालिग से अनाचार का आरोपी अरेस्ट

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को आरोपी गजेंद्र कुमार धीवर बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था।

क्या है पूरा मामला


पूरा मामला चांपा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महाराष्ट्र के पुणे में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से बरामद किया है। साथ ही आरोपी को भी वहीं से पकड़ा है।

नाबालिग को परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार नाबालिग के माता पिता ने चांपा थाने में सूचना दी था कि 27.7.2023 को उसकी बेटे सुबह स्कूल पढ़ने के लिए गई हुई थी, जिसके बाद वह शाम को घर वापस नहीं आई।

इसके बाद आस-पास तलाश की गई। रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की गई, लेकिन नहीं पता चला। माता-पिता ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

 इन धाराओं के तहत हुई कार्यवाही

चांपा थाने में धारा 363 की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। 5 माह बाद आरोपी और अपरहण हुई नाबालिग का पुलिस को पुणे में सुराग मिला।

थाना प्रभारी मनीष परिहार ने बताया कि आरोपी गजेंद्र धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2)(ढ)4,6 पास्को एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें