अलाव की चपेट में आकर जिंदा जल गए दंपती - CG Sandesh

अलाव की चपेट में आकर जिंदा जल गए दंपती

बलरामपुर। चक्रवाती तूफान की वजह से बीते सप्ताह मौसम का मिजाज बदल गया था। जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में हल्की एवं मध्यम बारिश हुई थी। बारिश के थमने के बाद कोहरा छाया हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम ठरकी में जलाई गई आग की चपेट में आने से दंपती जिंदा जल गए।

 

 

 


कंबल में आग लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। पत्नी की मौके पर मौत हो गई, वहीं पति ने मेडिकल कालेज अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ठरकी निवासी बैजनाथ कोडाकू (52) एवं उसकी पत्नी परबतिया कोड़ाकू (50) खाना खाकर घर में अपने कमरे में सो रहे थे। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए परबतिया ने पास रखे चूल्हे में आग जला दी थी। देर रात चूल्हे की आग से उनके कंबल में आग लग गई एवं दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।

रात करीब तीन बजे बैजनाथ कोड़ाकू की बहु सीता कोड़ाकू लघुशंका के लिए बाहर निकली तो उसने देखा के घर के अंदर आग लगी हुई है एवं कराहने की आवाज आ रही है। उसने शोर मचाकर घर के अन्य सदस्यों को जगाया। जब परिवारजन अंदर कमरे में पहुंचे तो बैजनाथ कोड़ाकू एवं परबतिया गंभीर रूप से झुलस गए थे। परिजनों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया।

परिजन गंभीर रूप से झुलसे पति-पत्नी को एंबुलेंस से लेकर सुबह 8 बजे राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ डा. रामप्रसाद तिर्की ने जांच के बाद परबतिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं बैजनाथ को गंभीर अवस्था में तत्काल मेडिकल कालेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बैजनाथ की भी मौत हो गई। राजपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें