सम्पत के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से पूर्व भव्य रोड़ शो में ... - CG Sandesh

सम्पत के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से पूर्व भव्य रोड़ शो में उमड़ा जनसैलाब

बसना। नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक एवं बसना विधानसभा के स्वतंत्र प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल के द्वारा सांकरा में स्थित अपने चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के दरमियान सांकरा क्षेत्र से आये हजारों की तादात में उपस्थित जनसमूहो ने परसवानी चौक से पदयात्रा करते सांकरा कार्यालय पहुचे। 

इस बीच सम्पत अग्रवाल के स्वागत में लोग अपने घरों से निकल कर पुष्प माला पहना कर स्वागत किये। साथ ही हजारों समर्थकों ने गगनचुंबी नारों के साथ हमारा नेता कैसा हो सम्पत भैया जैसा हो, कौन सम्पत हम सम्पत के साथ सम्पत भैया ला सीटी छाप में बटन दबाकर विजय बनाना है, नारों से सांकरा क्षेत्र के कोने-कोने तक अपनी आवाज पहुंचाई।

स्वतंत्र प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल के द्वारा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सांकरा क्षेत्र के हजारों की संख्या में उपस्थित जनसैलाब के बीच मे सांकरा के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्व.सुरजीत सिंह छाबड़ा(पप्पू) के छाया चित्र पर दीप एवं माल्यार्पण किया साथी उनके बड़े सुपुत्र के हाथों से फीता कर कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें