कौन हैं विष्णुदेव साय जिन्हें BJP ने बनाया छत्तीसगढ़ का नया ... - CG Sandesh

कौन हैं विष्णुदेव साय जिन्हें BJP ने बनाया छत्तीसगढ़ का नया सीएम, कैसा रहा है राजनीतिक सफर

Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ की सियासत से जुड़ी सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रहा है कि बीजेपी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय के नाम का ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ के होने वाले नए सीएम विष्णु देव साय का जन्म छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगिया गांव में हुआ था. विष्णु देव साय एक किसान परिवार से संबंध रखते हैं. उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छत्तीसगढ़ में प्राप्त की.

 


किसान से राजनेता बने  विष्णु देव साय भारत की 16वीं लोकसभा के सदस्य हैं और भारत सरकार के इस्पात और खान राज्य मंत्री भी हैं. वह रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. आपको बता दें, विष्णु देव साईं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की सेवा करने और बीमार लोगों के इलाज में रुचि रहते हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें