बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की परेशानी - CG Sandesh

बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बेमौसम बरसात ने बढ़ाई किसानों की परेशानी , किसानों के खेत में धान की फसल हुई खराब । दरअसल चक्रवाती तूफान के चलते छत्तीसगढ़ में भी तीन दिनों तक बारिश होती रही जिसके चलते किसानों के खेत में रखें धान के फसल पानी में डूब गए और किसान धान को निकाल नहीं पाए। पानी और तूफान के कारण किसानों के खेत में जो फसल रखी हुई थी वह ज्यादातर खराब हो चुकी है।


छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सीमांत गांव आमगांव में भी काफी नुकसान हुआ, चूंकि यहां के लोगों का मुख्य काम खेती किसानी ही है और खेती पर ही लोग निर्भर रहते हैं पर जिस तरह से बेमौसम बरसात हुई और किसानों की फसल बर्बाद हुई तो अब किसानों को डर सताने लगा है कि उनका आगे जीवन गुजारा कैसे होगा?

इस क्षेत्र की ज्यादातर लोग एकल फसल करते हैं और इनकी आय मुख्य रूप से धान की खेती से ही अर्जित करते हैं और इस पर निर्भर रहते हैं पर ज्यादातर फसल खराब हो चुकी है और अब इन लोगों को डर सताने लगा है कि साल भर किस तरह से इनका गुजारा होगा और किस तरह से अपने परिवार का जीवन यापन करेंगे !



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें