मार्बल पत्थर में दबकर 2 मजदूरों की मौत - CG Sandesh

मार्बल पत्थर में दबकर 2 मजदूरों की मौत

जांजगीर-चाम्पा के शिवरीनारायण में मार्बल पत्थर को वाहन से उतारते वक्त बड़ा हादसा हुआ है और मार्बल पत्थर में दबकर 2 मजदूर की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच कर रही है. दोनों मृतक मजदूर, तेंदुआ गांव के रहने वाले थे.


पुलिस के मुताबिक, शिवरीनारायण के लक्ष्मी वस्त्रालय परिसर में वाहन से मार्बल पत्थर लेकर मजदूर गए थे और मजदूरों के द्वारा मार्बल पत्थर को अनलोड किया जा रहा था, तभी 2 मजदूर शरद चन्द्र यादव और योगेंद्र यादव, वाहन के ऊपर में ही मार्बल पत्थर में दब गए और दोनों मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पुलिस पहुंची और दोनों मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें