10 दिसंबर को हो सकता है छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम क... - CG Sandesh

10 दिसंबर को हो सकता है छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

नई दिल्ली। 10 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के चयन के लिए भाजपा खेमे से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।

सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में रविवार को भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हो सकती है। छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा तय किए गए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव किया जाएगा।


छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी ने केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ-साथ केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग एवं आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए पार्टी किसी आदिवासी या ओबीसी समुदाय के नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है। राज्य के आदिवासी नेता- पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, ओबीसी नेता एवं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अलावा आईएएस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने वाले ओपी चौधरी भी मुख्यमंत्री बनने की रेस में हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें