बहन से अवैध संबंध के चलते भाई ने की युवक की हत्या...आरोपी गि... - CG Sandesh

बहन से अवैध संबंध के चलते भाई ने की युवक की हत्या...आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर। पुलिस ने अवैध संबंध के चलते हुई हत्या का बड़ा खुलासा किया है। क्षेत्र के ग्राम गिरोला में एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक का नाम गिरधारी रात्रे (उम्र 22 वर्ष), जबकि आरोपी का नाम हेमलाल साहू (उम्र 22 वर्ष) है।

 


मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक 4 दिसंबर को अचानक गुम हो गया था। जिसकी परिजनों ने 6 दिसंबर को अभनपुर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने 4 दिसंबर को ही उसकी हत्या कर गांव के बाहरी इलाके में स्थित तालाब में शव फेंकना कबूल किया।

इसके बाद पुलिस ने आज लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी अभनपुर ने बताया कि आरोपी की बहन का मृतक के साथ अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी होने पर आरोपी काफी अक्रोशित हो उठा था. इसके चलते ही उसने घटना को अंजाम दिया है.।आरोपी को हिरासत में लेकर उनसे और विस्तृत पूछताछ की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें