सरायपाली : ट्रेक्टर पलटने से दबकर मजदूर की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रेक्टर पलटने से दबकर मजदूर की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम भौरादादर मोंड के पास ट्रेक्टर पलटने से दबकर मजदूर की मौत हो गई. आरोप है की चालक ने मोड़ के पास मोड़ते वक्त लापरवाही बरती, जिससे यह हादसा हुआ. शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 04 दिसम्बर को मनोज मनी मजदूरी करने आयशर ट्रेक्टर 242 क्रमांक CG 06 E 6093 के चालक असली कुमार मल्होत्रा के साथ गया था. मजदुरी कर चालक के साथ वापस ट्रेक्टर में रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था. ग्राम भौरादादर मोंड के पास पहुंचा था तभी ट्रेक्टर के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार मनोज मनी ट्रेक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने भादवि की धारा 279, 304(ए) के तहत आयशर ट्रेक्टर 242 क्रमांक CG 06 E 6093 के चालक असली कुमार मल्होत्रा पिता पुनीलाल मल्होत्रा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम आंवलाचक्का के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें