CG : भाजपा की सबसे अमीर प्रत्याशी भावना बोहरा ने नीलकंठ चंद्रवंशी को हराया
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है। भावना बोहरा ने यहां से जीत हासिल की है। पहली बार किस्मत आजमा रहे भावना ने नीलकंठ चंद्रवंशी को हराया है। भावना बोहरा भाजपा से सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी हैं.
जीत के बाद भावना बोहरा ने कहा - पंडरिया विधानसभा को सबसे आगे रखूंगी। क्षेत्र के लिए जो वादा किया है उसे जल्द ही शुरु किया जाएगा। मुलभूत सुविधा पर पूर्ण फोकस कर कार्य किया जाएगा।
भावना बोहरा ने की थी कई घोषणाएं
भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने गारंटी सेवा संकल्प पत्र में कुछ घोषणाएं की थी, जिसमें उन्होंने महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निशुल्क बस सेवा, स्वयं सहायता समूह के लिए भवन, मितानिनों के लिए भवन, महिलाओं के लिए कौशल केंद्र खोलने की बात कही थी. वहीं स्वास्थ्य के विषय में रायपुर राजधानी में पंडरिया आवासीय भवन, पंडरिया विधानसभा में निशुल्क मोबाइल हेल्थ पथ लैब का संचालन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर की स्थापना जैसे बात कही गई थी. शिक्षा के क्षेत्र में रायपुर में पंडरिया के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा समेत अन्य घोषणाएं शामिल हैं.