CG NEWS : दुकान में भीषण आग लगने से जिंदा जला डॉग, पति-पत्नी... - CG Sandesh

CG NEWS : दुकान में भीषण आग लगने से जिंदा जला डॉग, पति-पत्नी भी बचाते समय झुलसे, इलाज जारी

दुर्ग। जिले के भिलाई में वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक चश्मा दुकान में भीषण आग लग गई। घटना में दुकान मालिक और उसकी पत्नी झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं आग की चपेट में आने से उनका पालतू डॉग की मौत हो गई।


भिलाई के राम नगर क्षेत्र के शनि मंदिर के पास बीएलवीके चश्मा दुकान में रविवार रात आग लग गई। इसी दुकान के पीछे मकान मालिक समीर कुमार गुप्ता भी रहते हैं। इस घटना में समीर और उनकी पत्नी भी झुलस गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वैशाली नगर पुलिस भीड़ को संभालने में लगी रही।

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग से पूरी दुकान जल गई। दुकान के पास ही उनका पालतू डॉग भी बधा रहता है। आग लगने से कुत्ता जलने लगा था। डॉग को बचाने के प्रयास में समीर गुप्ता का हाथ और पीठ झुलस गया। वहीं उनकी पत्नी का हाथ भी जला है। घटना में डॉग की मौत हो गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें