पिथौरा : अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार
पिथौरा थाना क्षेत्र केg ग्राम लक्ष्मीपुर में पुलिस ने अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले को गिरफ्तार किया है.
2 दिसम्बर को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम लक्ष्मीपुर में एक व्यक्ति अपने घर के परछी में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये मौके पर भुरऊ पटेल पिता चैतराम पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर को गिरफ्तार किया.
आरोपी के कब्जे से 03 नग खाली प्लास्टिक पाऊच, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें देशी महुआ शराब की गंध आ रही है को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें