महासमुंद : कल बंद रहेगी मदिरा दुकानें
महासमुंद : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 की मतगणना 03 दिसम्बर को होगी. मतगणना निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के मतगणना स्थल क्षेत्र में स्थित देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद, देशी मदिरा दुकान बेमचा रोड, देशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड, विदेशी मदिरा दुकान शीतलीनाला, विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक, प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान महासमुंद तथा एफ.एल.-3 होटल सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट को मतगणना के अवसर पर 03 दिसम्बर 2023 को सम्पूर्ण दिवस के लिए बंद रखने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त अवधि में मतगणना स्थल क्षेत्र में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें