11 महीने में 54 नक्सली ढेर, सबसे ज्यादा दक्षिण बस्तर में मार... - CG Sandesh

11 महीने में 54 नक्सली ढेर, सबसे ज्यादा दक्षिण बस्तर में मारे गए नक्सली

बस्तर। बस्तर में नक्सली आज से 8 दिसम्बर तक PLGA सप्ताह मना रहे हैं। PLGA सप्ताह को लेकर नक्सली नेता समता ने प्रेस नोट जारी किया है। वहीं इस सप्ताह के पहले दिन नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आकर CRPF के दो जवान घायल हो गए हैं। बीजापुर में सड़क पर नक्सलियों ने बैनर बांधा, नारायणपुर-ओरछा मार्ग में सड़क पर पत्थर रखकर मार्ग बाधित कर दिया।


नक्सली लीडर समता ने प्रेस नोट जारी किया है। समता ने PLGA सप्ताह के पहले दिन दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक इन 11 महीनों का आंकड़ा जारी है। देशभर में दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक पिछले 11 महीनों में कुल 54 नक्सली मारे गए हैं, इनमें 17 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इन 54 में से सबसे ज्यादा 26 नक्सली दक्षिण बस्तर में ढेर हुए हैं। जबकि बिहार-झारखंड में 9, तेलंगाना में 6, MMC जोन में 4 और ओडिशा में 5 नक्सलियों की मौत हुई है। इनपर करोड़ों रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने दावा किया है कि, अलग-अलग वरादत में 26 जवानों की हत्या और 35 से ज्यादा जवानों को घायल किया है।

समता ने प्रेस नोट में कहा कि उनकी PLGA ने भी कई वारदात की है। इनमें TCOC के दौरान अरनपुर-समेली के बीच IED ब्लास्ट का DRG के 10 जवानों को शहीद किया है। यह सबसे बड़ी वारदात थी। इसके साथ ही 2 और बड़ी और 8 छोटी घटनाओं को अंजाम दिया है। 3 हथियार, सैकड़ों कारतूस और अन्य सामान भी लुटे हैं।

पिछले 11 महीनों में नक्सलियों ने कई हत्याएं भी की हैं। पुलिस की मुखबिरी करने वाले 7 लोगों की जान ली है, 3 गोपनीय सैनिक, 3 CID, 1 BJP नेता और एक RSS सदस्य को मारने का दावा किया है। इसके साथ ही 10 अलग-अलग जगहों पर सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाना, वाहनों में आगजनी समेत अन्य वरादात की गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें