CG NEWS : तीन साल की मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप... - CG Sandesh

CG NEWS : तीन साल की मासूम पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से हुए घायल

गरियाबंद। जिले के छुरा थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल हुए बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा।


जानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सी के नवाडीह ग्राम की बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेत गई थी। इस दौरान वहां तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें