CRIME : स्कूल से घर जा रही छात्रा से हैवानियत...आरोपी गिरफ्त... - CG Sandesh

CRIME : स्कूल से घर जा रही छात्रा से हैवानियत...आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में स्कूली बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. स्कूल से घर जा रही छात्रा से आरोपी ने दुष्कर्म किया था. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र का है.

 


मामले में वाड्रफनगर एसडीओपी रामवतार ध्रुव ने खुलासा करते हुए बताया कि रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में थाने को कल शाम शिकायत मिली थी कि स्कूल से घर आ रही तीन नाबालिग बच्चियों का एक युवक रास्ता रोक लिया और एक मासूम को पकड़ लिया. वहीं अन्य बच्चियों को वहां से भगा दिया. उसके बाद आरोपी पास के अरहर की खड़ी फसल की आड़ में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

घटना की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी की पतासाजी की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेस कर जेल भेज दिया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें