भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, एक मजदुर घायल - CG Sandesh

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, एक मजदुर घायल

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से हादसे की खबर आ रही है. यहां ठेका में काम करने वाला एक मजदुर हादसे का शिकार हो गया है. मजदुर गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद मजदुर को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. मगर ठेका कंपनी ने मजदूर को भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां घायल मजदूर का उपचार जारी है.

 

 


बता दें, भिलाई स्टील प्लांट के लोको रिपेयर शॉप में बीते गुरुवार शाम करीब 5 बजे ड्यूटी के दौरान एक मजदूर स्लिप होकर गिर गया. जिसके चलते मजदूर के बाएं पैर और बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है. हादसे के तुरंत बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया. घायल मजदूर का बीएम शाह हॉस्पिटल भिलाई में इलाज जारी है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें