चुनाव पूर्व की तैयारियों को लेकर रिटर्निंग आॅफिसर ने ली बैठक - CG Sandesh

चुनाव पूर्व की तैयारियों को लेकर रिटर्निंग आॅफिसर ने ली बैठक

सरायपाली. कल 27 अक्टूबर को मनरेगा शाखा सरायपाली में ब्लॉक के सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों की बैठक विधानसभा के रिटर्निंग आॅफिसर एवं अपर कलेक्टर आलोक पाण्डे व अनुविभागीय अधिकारी विनय कुमार लंगेह द्वारा ली गई. बैठक में अपर कलेक्टर द्वारा विस्तार पूर्वक मतदान पूर्व की सभी तैयारियों, मतदान केन्द्र का निरीक्षण, मतदान दलों के प्रशिक्षण, सामग्री वितरण, सामग्री मिलान करना, मतदान दलों से परिचय, मतदान दिवस को आने वाले संभावित समस्याओं व उनके निराकरण, दलों की वापसी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. इसके अलावा ब्लॉक से सभी कोटवारों की भी बैठक अपर कलेक्टर के द्वारा ली गई और उन्हें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा शपथ दिलवाते हुए वोट देने की अपील की गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें