इस दिन रद्द रहेगी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस - CG Sandesh

इस दिन रद्द रहेगी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतिदन हजारों की संख्या में लोग ट्रेनों की सफर करते हैं । हल्की बारिश के बाद अब ठंड की शुरुआत भी हो गई है लेकिन ट्रेन यात्री ठंड की परवाह किए बगैर ट्रेन पकड़ने के लिए सुबह-सुबह तैयार होकर स्टेशन की ओर भागते हैं। लेकिन स्टेशन पहुंचने पर पता चलता है कि ट्रेने रद्द हो गई है ऐसे में उन्हें मायूस होकर रेलवे की व्यवस्था को कोसते हुए पुनः घर की ओर लौटना पड़ता है। इनमें से ट्रेन में सफर करने वाले कई ऐसे लोग भी होंते हैं जिनको बेहद महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता है।

 


लगातार ट्रेन कैंसिल होने के बीच यात्रियों की मुश्किलें खड़ी करने के लिए रेलवे ने एक बार फिर ट्रेन रद्द की है। दरअसल, दक्षिण पूर्व रेल के चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला-झारसुगुड़ा सेक्शन के बीच ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यहां 29 नवम्बर को 3.30 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा । इस वजह से 29 नवंबर को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस के रद्द होने के बाद अब 1 दिसम्बर को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें