जान से मारने की धमकी देकर दो लोगों ने नाबालिग आदिवासी छात्रा... - CG Sandesh

जान से मारने की धमकी देकर दो लोगों ने नाबालिग आदिवासी छात्रा से किया दुष्कर्म...गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापुर में एक आदिवासी नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां दो आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को डरा धमकाकर अलग अलग दिन कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत का है।


थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश अवधिया ने बताया कि आरोपी लीलेश विश्वकर्मा 27 वर्ष तथा जितेंद्र ध्रुव निवासी चौगेल ने नवमीं कक्षा में पढने वाली नाबालिग आदिवासी छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना 10 जुलाई तथा 12 जुलाई 2023की है।
आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की दी थी, आरोपियों की धमकी से डरी छात्रा ने घटना की जानकारी नहीं दी। पीड़िता छात्रा के गर्भवती होने पर इसकी जानकारी परिजनों को लगी, तब जाकर परिजनों ने भानुप्रतापपुर थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 376,2DH, 376, 3 ,506 IPC, पॉक्सो 06 पर मामला दर्ज किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें