यात्रीगण कृपया ध्यान दें!… 5 से 12 दिसंबर तक नहीं चलेगी नर्म... - CG Sandesh

यात्रीगण कृपया ध्यान दें!… 5 से 12 दिसंबर तक नहीं चलेगी नर्मदा एक्सप्रेस

बिलासपुर। बिलासपुर से होकर चलने वाली नर्मदा एक्सप्रेस को रेलवे ने 5 से 12 दिसंबर तक कैंसिल कर दिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के बरांझ रेलवे स्टेशन पर 30 से 11 दिसंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा, जिसके कारण इन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रद्द होने वाली गाड़ियां


6 से 12 दिसंबर तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
5 से 11 दिसंबर बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

6 दिन संबलपुर और रेंगाली के बीच रद्द रहेगी टिटलागढ़ पैसेंजर

 

रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत सरला-संबलपुर सेक्शन में ब्लॉक लेकर आवश्यक रखरखाव किया जाएगा। यह काम मंगलवार से शुरू हो गया है और 5 दिसंबर तक चलेगा।

इसके चलते मंगलवार और 29 नवंबर, 01, 02, 04 और 05 दिसंबर तक टिटलागढ़ से चलने वाली 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल संबलपुर में समाप्त होगी। संबलपुर से ही 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल बनकर टिटलागढ़ के लिए रवाना होगी। इसी तरह मंगलवार के अलावा 29 नवंबर और 01, 02, 04 व 05 दिसंबर को 08263/08264 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर संबलपुर और रेंगाली के बीच रद्द रहेगी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें