बारिश के बाद अब कड़ाके की सर्दी पड़ेगी, छत्तीसगढ़ में सबसे ठंड... - CG Sandesh

बारिश के बाद अब कड़ाके की सर्दी पड़ेगी, छत्तीसगढ़ में सबसे ठंडा जिला कोरिया, तापमान 11 डिग्री पहुंचा

कोरिया:  जिले में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नवंबर महीने से ठंड की शुरुआत मानी जाती है, 28 नवंबर तक जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अब तीन से चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

 पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में मंगलवार सुबह 9 बजे से हल्की बारिश हो रही है। बारिश से ठंड का असर तेज हो गया। बाजार में गरम कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है। मंगलवार को जिले के न्यूनतम तापमान में दो डिग्री और गिरावट की गई है। दो दिन पहले जिले में न्यनूतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया है।प्रदेश में उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी बर्फीली हवा अपना असर दिखा रही है।



मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगे बादल छंटने के बाद ठंड का असर तेज होगा। सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास है। वनांचल बलरामपुर में तापमान 14 पहुंच गया है। जबकि कोरिया व एम.सी.बी. जिले में तापमान 11 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। शाम ढलते ही ठंड का असर तेज हो रहा है। ओस की बूंदे और कोहरा छाने लगी है।

मौसम विज्ञान विभाग का कहना है बीते दो दिन से जिले में मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है। बारिश से खेत खलिहान में रखे धान की फसल को नुकसान होने का अनुमान है। बारिश से खरीदी केंद्रों में खुले में रखे धान की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।

– कृषि मौसम वैज्ञानिक पीआर बोबड़े पवार ने कहा कि जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच चुका है। बारिश के बाद आगे ठंड बढ़ने का अनुमान है। बादल छंटने के साथ ठंड का असर तेज होगा। तापमान में गिरावट हो सकती है इससे सर्दी असर अब तेज होगा। धान की फसल को नुकसान होने की संभावना है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें