Big Breaking : बाहर आते ही सुरंग में फंसे श्रमिकों का फूलों ... - CG Sandesh

Big Breaking : बाहर आते ही सुरंग में फंसे श्रमिकों का फूलों से होगा स्वागत

उत्तराखंड। उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों को निकालने का काम अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में चारों ओर खुशी का माहौल है। श्रमिकों के निकलने पर अब वहां माला भी लाई गई है। मजदूरों के परिजनों को सुरंग के पास बुला लिया गया. परिजनों के पास उनके बैग हैं।


उत्तरकाशी की सुरंग से मजदूरों को निकालने का काम अब अंतिम चरण में है. मजदूर बस थोड़ी ही देर में सुरंग से बाहर आ सकते हैं. ऐसे में AIIMS ऋषिकेश के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नरिंदर कुमार ने कहा, ‘बचाए गए श्रमिकों को केवल तभी यहां लाया जाएगा जब उत्तरकाशी जिला अस्पताल में चिकित्सा उपचार की जरूरतें पूरी नहीं हो सकेंगी. AIIMS ऋषिकेश में, ट्रॉमा सेंटर में 20 बिस्तर हैं और कुछ आईसीयू बेड. यदि श्रमिकों को यहां लाया जाता है, तो उन्हें अच्छी चिकित्सा देखभाल दी जा सकती है. राज्य सरकार द्वारा आदेश दिए जाने पर उत्तरकाशी भेजे जाने के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें