कॉलेज के छात्र नेताओं के खिलाफ पर्चा फेंका नक्सलियों ने : छा... - CG Sandesh

कॉलेज के छात्र नेताओं के खिलाफ पर्चा फेंका नक्सलियों ने : छात्र दहशत में

बीजापुर। यहाँ के पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं के खिलाफ माओवादियों के पर्चे से छात्र दहशत हैं। माओवादी नेता ने छात्र नेताओं के खिलाफ प्रेस नोट जारी कर मनमर्जी करने का आरोप लगाया है।


माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने जारी प्रेस नोट में कहा है कि बीजापुर PG कालेज के छात्र नायक राकेश ताती और उप छात्र नायक अर्जुन आगनपल्ली पर प्रोफेसर और छात्रों को धमकी देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा छात्रों को धमकी देकर छात्रवास से भगाने का भी आरोप लगाया गया है। माओवादी नेता ने कहा है कि दोनों छात्रनेताओं के प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रों को स्कूल छोड़ना पड़ा रहा है ।

माओवादियों ने की ये मांग

माओवादी नेता ने स्कूल, कॉलेज के छात्रों के लिए अलग-अलग छात्रवास बनाने और कालेज में रैगिंग, मेस फीस बन्द करने की मांग उठाई है। मामले की जानकारी के बाद फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि पर्चा नक्सलियों ने फेंका है या किसी और ने। साथ ही कॉलेज के छात्र नेताओं की सुरक्षा के इंतजाम भी किये जा रहे हैं।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें