मेला स्थल से चुराई गई मोटरसायकल को आरोपी सहित क्राइम ब्रांच ... - CG Sandesh

मेला स्थल से चुराई गई मोटरसायकल को आरोपी सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा.

महासमुंद क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में सरायपाली में दर्ज अपराध के अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन पर क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडेय एवं टीम की आस पास पता तलाश कर रही थी. इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर घूमते हुए पाया गया. 

जिसे पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने यह मोटरसायकल जुगनीपाली के मेला स्थल से चोरी किया है. नाम पूछे जाने पर आरोपी ने अपना नाम राजीव कोंद पिता चंद्रमा बताया.
जिसे गिरफ्तार कर के अग्रिम कारवाही हेतु थाना सराईपाली को सपुर्द किया गया है.

यह सम्पूर्ण कारवाही क्राइम प्रभारी परेश पांडेय, साइबर प्रभारी संजय राजपूत, प्रा0आर0 जनक उरांव आर0डिग्री नंद, संदीप भोई, रमाकांत साहू, अनिल माझी, ललित यादव, युगल पटेल द्वारा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें