आरक्षक ने थाना परिसर में खुद को मारी गोली - CG Sandesh

आरक्षक ने थाना परिसर में खुद को मारी गोली

सुकमा जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में एक आरक्षक ने सर्विस बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, बीती शाम तकरीबन 6:45 बजे थाना छिंदगढ़ (सुकमा) के आरक्षक नरेंद्र नेगी 25 वर्षीय ने थाना परिसर में खुद को सर्विस इंसास राइफल से बाएं सीने में गोली मार ली, जिसके बाद अन्य साथियों ने गोली की आवाज को सुनने के बाद मौके पर पहुंचे, जहां घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।

लेकिन उससे पहले ही जवान की मौत हो गई। मृत आरक्षक के साथियों से जानकारी मिली है कि नरेंद्र लंबे समय से सिर पर कोई पुरानी चोट की बीमारी से ग्रसित और परेशान था। बार-बार इलाज करवाने पर भी सुधार नहीं हो रहा था। जिसके चलते तंग आकर संभवतः उसके द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें