जंगल में पशु चराने गई दो महिलाओं पर हिरण ने किया हमला, एक की... - CG Sandesh

जंगल में पशु चराने गई दो महिलाओं पर हिरण ने किया हमला, एक की मौत

बीजापुर। जिले के उसूर ब्लाक के वनांचल गांव सेमलडोडी में गाय-बकरी चराने जंगल गई दो महिलाओं पर हिरण ने हमला कर दिया। हमले से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 


जानकारी के अनुसार सेमलडोडी गांव की रहने वाली अनिता ताती (62 वर्ष) व सोढ़ी पोज्जे (60वर्ष) रविवार को गाय-बकरी चराने जंगल गई थी। इसी दौरान दोपहर को अचानक एक सींगधारी हिरण ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में अनिता की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला सोढ़ी पोज्जे गंभीर रूप घायल हो गई।

सोढ़ी पोज्जे पेट को इलमिडी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। परिजनों के द्वारा थाना इलमिडी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें