पैरावट में मिली महिला और बच्ची की अधजली लाश…मचा हड़कंप - CG Sandesh

पैरावट में मिली महिला और बच्ची की अधजली लाश…मचा हड़कंप

रायगढ़ : प्रदेश के रायगढ़ में महिला और बच्चे की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। महिला और बच्चे जिस जगह में मिले है इस इलाके के नहीं है। पुलिस आशंका जता रही है कि किसी ने महिला और बच्चे की हत्या की फिर शव को यहां लाया और पैरावट में रखकर आग लगा दी।


रविवार की बीती रात ढाई बजे नेतनागर ग्राम के एक खेत मे रखे पैरावट में भीषण आग लग गई। आगजनी की सूचना के बाद ग्रामीण इकठ्ठा हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाया इस दौरान जले हुए पैरा में दो शव मिले। आग में दोनों शव बुरी तरह जल चुके थे। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार, घटना जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम नेतनागर की है। पुलिस मामले की जांच जारी है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि गांव से कोई भी लापता नहीं है। साथ ही मौके से कार के पहियों के निशान मिले है। पुलिस आशंका जता रही है

कि किसी ने पहले हत्या की फिर शव को कार में डालकर नेतनागर ग्राम लाया और पैरावट में रखकर आग लगा दी। फिलहाल दो लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी है। किसने ऐसा किया और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। इसकी जांच रायगढ़ पुलिस कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें