CG : मॉर्निंग वाक में निकली लड़कियों से छेड़छाड़, एक के साथ बला... - CG Sandesh

CG : मॉर्निंग वाक में निकली लड़कियों से छेड़छाड़, एक के साथ बलात्कार

कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बच्चीयों के साथ छेड़छाड़ और एक के साथ बलात्कार की खबर सामने आई है. युवतियों की उम्र 13 - 14 वर्ष बताई जा रही है. वे सुबह मोर्निंग वॉक के लिए निकली थी, तभी उनके पास दो बाईक में 6 लोग सवार होकर पहुंचे थे. इन लोगों ने दोनों बच्चीयों से छेड़छाड़ करना शुरू कर दी, एक नाबालिग को पकड़ने का प्रयास किए लेकिन वो किसी तरफ से हाथ छुड़ा कर भाग गई.

वहीं दूसरी नाबालिग से छेड़छाड़ करने के बाद एक युवक ने उसके साथ जबरन रेप किया और घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग फरार हो गए.

कहा जा रहा है कि रेप करने के बाद सभी नकाबपोश आरोपी फ़रार को गए, जिसके बाद पीड़िता घर पहुंच कर परिवार वालों को खुद के साथ हुई घटना बताई जिसके बाद परिजनों ने केशकाल थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दी. पुलिस टीम गठित कर जांच में जुट गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें