छत्तीसगढ़ : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़... संदिग्ध हालत में मिले ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़... संदिग्ध हालत में मिले तीन महिला और दो पुरुष

जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश किया है. चांपा sdop की अगुवाई में पुलिस ने शिवरीनारायण मेला ग्राउंड के पास एक मकान में दबिश दी और वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका के साथ तीन महिला और 2 पुरुष को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया.

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है. पुलिस ने ईश्वर साहू सरसींवा सारंगढ़ और चूड़ामणि मानिकपुरी बरसेली बलौदाबाजार निवासी के खिलाफ धारा 3.4.5और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें