सरायपाली  : महिला के कमरे में घुसकर की छेड़छाड़ - CG Sandesh

सरायपाली : महिला के कमरे में घुसकर की छेड़छाड़

सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव से महिला के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई है. महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 22 नवम्बर को रात करीब 10 बजे ग्राम माधोपाली निवासी आरोपी सुदेश बंछोर ने महिला के घर आकर कमरे में घुसकर बेईज्जती करने की नियत से छेड़ छाड़ करते हुए हाथ बांह को पकड़कर छेड़खानी की.

महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सुदेश बंछोर के खिलाफ भादवि की धारा 456, 354 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें