बदमाशों ने दो दिन में जलाई दो कारें, पुलिस ने आरोपियों को कि... - CG Sandesh

बदमाशों ने दो दिन में जलाई दो कारें, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

दुर्ग। शहर में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों को असमाजिक तत्वों द्वारा आग के हवाले करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। असमाजिक तत्वों द्वारा दो दिन में दो कारों को आग के हवाले कर दिया गया। भिलाई के छावनी क्षेत्र में फिर कार जलाने का मामला सामने आया है। छावनी बस्ती में टाटा मांजा कार में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया. दो दिन में दो कारों में आग लगने से पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है।

 


मामले की शिकायत संबंधित थाने की गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लगातार वाहनों को आग के हवाले करने की घटना सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। खास कर वे लोग ज्यादा दहशत में हैं जिनके घरों में पार्किंग की जगह नहीं है जिस वजह से वे अपनी कारों को घर के बाहर रखते हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई जरूर की जाती है लेकिन कोई ठोस एवं शख्त कार्रवाई नहीं होने की वजह से अपराधी बैखौफ होकर पुनः इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। दुर्ग पुलिस के लिए बढ़ती चोरी, लूट, आगजनी की घटनाएं भी चुनौती बनी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें