बसना : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत - CG Sandesh

बसना : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

बसना से बिलाईगढ मार्ग पर ग्राम खेमडा के पास राजेश यादव के घर के सामने बाइक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी. मामले की रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी थी.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की मोटर सायकल प्लेटीना क्रमांक सीजी 06 जी क्यू 7773 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर गेर्राभांठा निवासी अविनाश नंद पिता उमेश नंद उम्र 27 साल को ठोकर मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोटे आई. मौक पर ही उसकी मौत हो गई.

मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मोटर सायकल प्लेटीना क्रमांक सीजी 06 जी.क्यू. 7773 के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 A के तहत अपराध पंजीबध्द किया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें