2 युवकों ने महिला को शराब पिलाकर की हत्या, Murder की वजह जान... - CG Sandesh

2 युवकों ने महिला को शराब पिलाकर की हत्या, Murder की वजह जानकर दहल उठेगा दिल

बलरामपुर : जिले से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां 2 आरोपियों ने महिला को शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने वारदात को 10 पहले अंजाम दिया था.

 


बता दें कि, पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के फूलीडूमर केरवापारा गांव का है. यहां टोनही के शक में 2 युवकों ने महिला को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने से पहले महिला को खूब शराब पिलाई, उसके बाद खूनीकांड को अंजाम दिया. पकड़े जाने से बचने के लिए दोनों ने शव को फांसी पर लटका दिया.

जानकारी के अनुसार, महिला की लाश 12 नवंबर को उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकते मिली थी. बसंतपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दिया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें