19 साल की उम्र में तीन बार सुसाइड की कोशिश, चौथी बार में चली... - CG Sandesh

19 साल की उम्र में तीन बार सुसाइड की कोशिश, चौथी बार में चली गई जान

जशपुर : वो हर हाल में मरना चाहता था। उसने पहले भी तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन इस बार उसने मौत को गले लगा ही लिया। जशपुर जिले में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। देर रात उसने गांव के ही एक पेड़ में चुनरी से फांसी लगा ली।

 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना पत्थलगांव थाने के बटुराबहार की है। दरअसल, पत्थलगांव थाने के बटुराबहार में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, उसने पहले भी तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें