छठ घाट से घर लौटे युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली स... - CG Sandesh

छठ घाट से घर लौटे युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

दुर्ग : छठ महापर्व के बीच दुर्ग के भिलाई में एक युवक क चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. यह मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है. हत्या की घटना में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है. वह पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है.

 

 

जानकारी के अनुसार, खुर्शीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिनी माता नगर में रात्रि लगभग 9 बजे चाकू मार कर युवक की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र में छठ मनाकर लौटे 23 वर्षीय विजय पासवान की उसके पड़ोसी भूषण साहू ने हत्या कर दी. विजय रविवार शाम को छठ मनाकर घर लौटा था. इसके बाद वो कबीर मंदिर जैतखाम के पास टहलने गया था. इसी दौरान भूषण ने कटर से उसका गला काट कर वारदात को अंजाम दिया है. हत्या की वारदात में जिस आरोपी की संलिप्तता सामने आई है. उक्त आरोपी पूर्व में भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है.

खुर्शीपार थाना प्रभारी निरीक्षक उम्मेद कुमार टंडन ने हत्या की वारदात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है. यह अभी नहीं बताया जा सकता की हत्या की वारदात में कितने आरोपी थे. हत्या की वारदात में जुगनू नामक आरोपी की पुलिस ने शहर से भागने के पहले ही हिरासत में ले लिया है. एक अन्य आरोपी भूषण जिसकी तलाश की जा रही है. पुरानी रंजिश पर से वारदात को अंजाम दिया गया है.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें