घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, गिरफ्त... - CG Sandesh

घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, गिरफ्तार

कोंडागांव। 4 दिन पहले घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। कोंडागांव जिले में पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को ओडिशा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला माकड़ी के झाकरपारा का है। इस गांव के रहने वाले नंदकुमार नाग और उसके छोटे भाई राजेंद्र नाग के बीच किसी मामले को लेकर 6 नवंबर को विवाद हुआ था। दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। इसी बीच नंदकुमार नाग घर के अंदर गया।

घर में रखी बंदूक को लेकर आया, जिसके बाद अपने छोटे भाई को गोलियों से भून दिया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी युवक की तलाश के लिए टीम गठित की।

आरोपी की खोजबीन के दौरान पुलिस को मुखबिर से पता चला था कि वह छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में छिपा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाई और मौके के लिए रवाना किया। पुलिस ने बताया कि जवानों को ओडिशा के जंगलपारा भेजा गया।

जहां से उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उसके पास से बंदूक समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस अफसरों ने कहा कि आरोपी नंदकुमार नाग (37) को न्याययिक रिमांड पर भेजा गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें