कैंप में फांसी के फंदे पर लटके मिली ठेका कर्मी की लाश - CG Sandesh

कैंप में फांसी के फंदे पर लटके मिली ठेका कर्मी की लाश

कोरबा: करतला में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क निर्माण में लगे ठेका कंपनी के एक कर्मचारी की लाश कैंप में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतक एचआर विभाग में कार्यरत था। घटना के दौरान वह कैंप में अकेला था। मामले में पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।। बताया जा रहा है कि भारत माला योजना के तहत उरगा हाटी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य की जवाबदारी दिल्ली बिल्डकॉन नामक कंपनी को दी गई है। ठेका कंपनी का कैंप करतला में स्थित है । जहां रहकर कर्मचारी सड़क निर्माण का काम कर रहे हैं।

 इस कैंप में ठेका कंपनी के एचआर विभाग में कार्यरत मूलत: मध्यप्रदेश निवासी दीपक मिश्रा भी रहता था। शनिवार को कर्मचारी काम कर कैंप में लौटे तो दीपक की लाश पर नजर पड़ी। दीपक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। गमछे का एक सिरा पंखे में बंधा था, जबकि उसके दोनों पैर बेड के ऊपर ही मुड़े थे। घटना की जानकारी सहकर्मियों ने तत्काल प्रबंधन के अलावा पुलिस को दी। करतला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पहले ही मृतक के पिता को कैंसर होने की बात सामने आई थी। जिससे मृतक आहत था। संभवत: उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। वही जिस स्थिति में शव मिला है, उससे पूरे मामले को संदिग्ध नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि युवक की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें